अजब-गजब
इस देश में मर्दों को सोफा बनाकर उन पर बैठती है महिलाएं

दुनिया के कोने-कोने से हम महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की कहानियां सुना करते हैं लेकिन आज जो आपको बताने जा रहे हैं सारी खबरों से बिल्कुल जुदा है। यहां महिलाएं अत्याचार का शिकार नहीं होती हैं बल्कि पुरुषों पर अत्याचार करती हैं। इस अजीबोगरीब देश की अपनी खुद की दास्तान है। आगे तस्वीरों में देखिए इस देश महिलाएं किस तरह से राज करती हैं और क्यों पुरुष इस देश को नरक मानते हैं।

इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 है, जिसका यहां निर्विरोध राज चलता है। यहां की मूल का दर्जा सिर्फ महिलाएं को ही मिला हैं। यहां पुरुषों को गुलामों के अलवा कुछ भी नहीं समझा जाता। मजे की बात ये है कि इस देश की रानी का चेहरा आज तक बाहरी दुनिया में किसी ने नहीं देखा है।
इस देश में दूसरे देश से आए पुरुषों को रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है, जिस पर वह बैठती हैं। इस देश में पुरुषों को कुर्सी पर बैठने की मनाही है। अगर उनकी मालकिन चाहें तो वह कुर्सी पर बैठ सकते हैं लेकिन उनकी अवस्था मालिकों से विपरित लगनी चाहिए।
यही नहीं, यहां अगर पुरुषों को शराब पीने से पहले मालकिन के पैरों में शराब चढ़ानी पड़ती है और इसके बाद ही गुलाम इसे पी सकता है।
यहां कोई भी काम महिलाओं की इजाजत के बिना पुरुष नहीं कर सकते। वही पुरुषों के लिए सख्त कानून भी बने हैं। जो पुरुष इस कानून का पालन नहीं करता इसे सख्त सजा से गुजरना पड़ता है। इस देश की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए योग्यता रखी गई है। जिसकी जानकारी अगली स्लाइड में है।
क्या है वो नियम:
इस देश की नागरिकता पाने के लिए तीन चीजों का होना जरूरी है।
पहली शर्त: इस देश की नागरिकता पाने के लिए एक महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना अनिवार्य है।
दूसरी शर्त: ‘Other World Kingdom’ के सभी नियमों का पालन करने वाली होनी चाहिए।
तीसरी शर्त: इस देश की नागरिकता पाने की चाहत रखने वाली महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होंगे।