अजब-गजब

इस मंदिर में की जाती है भगवान की शिकायत, जाने कैसे होता है फैसला

कहा जाता है कि इंसान जब भी किसी परेशानी मे होता है तो वह भगवान को याद करता है और उससे मदद मांगता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि भगवान भी अगर दिल से कोई इंसान पुकारे तो उसकी जरूर सुनता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि भगवान भी हमारी बात को नहीं सुनते हैं। जिससे इंसान नाराज हो जाता है और भगवान को कोसने लगता है।

इस मंदिर में की जाती है भगवान की शिकायत, जाने कैसे होता है फैसलालेकिन दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे है। जहां पर आप भगवान के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवा सकते है। बकायदा यहां पर भगवान के खिलाफ बात सुनने के लिए अदालत लगाई जाती है। और भगवान पर लगे अपराधों को सुना जाता है।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि भगवान पर आरोप साबित हो जाने के बाद उन्हें भी सजा सुनाई जाती है। कहा जाता है कि इस सजा मे मंदिर से निष्काषित करने से लेकर मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है। यह अजीब तरह का मंदिर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले स्थित केशकाल नगर स्थित है. जिसे भंगाराम देवी का मंदिर कहा जाता है।

बता दें कि इस अनोखे मंदिर में हर साल भादो मे उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस इलाके के नौ परगना के 55 गावों में स्थापित मंदिरों के सैकड़ों देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। हर साल आयोजित होने वाली इस अदालत में लोग अपने अपने भगवान को यहां पेश करते हैं।

यहां आए लोग भंगाराम देवी से फरियाद करते हैं कि उन्हें न्याय मिले। इसके बाद भंगाराम देवी का पुजारी बेसुध हो जाता है। कहा जाता है कि यहां माता की आत्मा पुजारी के अंदर प्रवेश करती है। जिसके बाद वह पुजारी के जरिय लोगों को फैसला सुनाती है। बता दें कि यहा पर भगवान को मृत्यु दंड देने पर उनकी मूर्ति को खंडित कर दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button