राज्य
इस महिला कांस्टेबल ने सेक्स चेंज की मांगी अनुमति, CM ने दिया भरोसा

मुंबई पुलिस में महिला कांस्टेबल का सेक्स चेंज कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को बढ़ता देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम फडणवीस को भी इसमें दखलअंदाजी करनी पड़ रही है। सीएम ने गृहमंत्रालय से कहा है कि महिला कांस्टेबल के मामले को संजीदगी से लें।

पिछले दिनों महिला कांस्टेबल ललिता साल्व महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय के बीड पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने जब काम करते रहने की अनुमति मांगी तब पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल के अनुरोध को ठुकरा दिया था। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा था कि पुलिस मैन्युअल, पुलिस भर्ती के नियम और सेवा नियम हमें कोई भी सकरात्मक उत्तर देने से रोकते हैं।
महिला कॉन्स्टेबल ललिता साल्वे इससे पहले भी कई बार अपने आला अधिकारियों से सेक्स चेंज कराने के ऑपरेशन की अनुमति मांगी थी और कहा था कि ऑपरेशन के बाद वो सर्विस करती रहना चाहती हैं। साल्वे ने 2009 में पुलिस ज्वाइन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल्वे को जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर है।