अजब-गजब

इस महिला को पहले ही मिल जाती है मौत की खुशबू, सूंघ के बता देगी कब मरने वाले हैं आप

नई दिल्ली। बहुत से लोग अपनी विशेष शक्तियों के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला किसी भी इंसान को सूंघकर बता देती है कि उसकी मौत कब होने वाली है। महिला का नाम अरी है जिसकी उम्र महज 24 साल है।
अरी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रहती हैं। वह अब तक अपनी 8-10 जॉब बदल चुकी है। अब यह एक लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर रही हैं। लेकिन साधारण सी दिखने वाली इस महिला मे कई तरह की अलौकिक शक्तियां हैं। यह महिला की किसी भी इंसान को सूंघ कर बता देती है कि उसकी मौत कब होने वाली है। अरी को तब उसे अपनी शक्ति के बारे में पता चला, जब वह 10 वीं क्लास मे पढ़ती थी।
चाचा के घर पर हुआ यह 
अरी कहती हैं कि जब वह अपने चाचा के घर गई थी तो उसे एक अलग तरह की महक आ रही थी। जो बाकी लोगों को नहीं आ रही थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उसके अंकल की मौत हो गई। इसके बाद उसने इस अजीब तरह की खुशबू को कई बार महसूस किया। वहां उसने लगने लगा कि उसके अंदर एक अलग तरह की शक्ति है। जो लोगों की मौत को लेकर भविष्यवाणी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button