अद्धयात्म

इस राशि के लोगों को प्रेम-प्रसंग पड़ सकता है भारी, रहें जरा संभलकर

रविवार के राशिफल में जानिए किसके लिए क्या सौगात लाए हैं आज के सितारे
 
couple-1452335903मेष
करना क्या चाहते हैं और होता क्या है। अभी कुछ भी करने से पहले जरा रुक कर कार्य करें तो स्थिति अनुकूल होगी। मामूली चोट से ग्रसित हो सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
वृष
जीवनसाथी की नासमझी से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक शत्रु सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें। अनाज-तिलहन में निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में तबादला हो सकता है। अस्वस्थता के कारण कोई भी कार्य करने में रुचि नहीं होगी।
 
मिथुन
जमीन के बड़े सौदे लाभप्रद रहेंगे। नए सामाजिक कार्य होंगे। करोबार में प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। आय की स्थिति सुधरेगी। लोन संबंधित रुकावटें दूर होंगी। प्रेम-प्रसंग में अपमानित होना पड़ सकता है।
 
कर्क
अपने आपको सुधारने का प्रयास करें। बात-बात पर उग्र होना पतन के लक्षण हैं। समय रहते सुधार की जरूरत है। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। इष्ट मित्र सहायक होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
सिंह
आपकी कला और अनुभव के कारण सम्मान प्राप्त करेंगे। अपनों से मनमुटाव दुखी करेगा। कार्यस्थल पर नियमों का पालन करें। व्यवसाय में लापरवाही न करें। मन स्थिर नहीं रहेगा।
 
कन्या
आपके रहन-सहन में आए बदलाव के कारण परिजन व्याकुल होंगे। पिता के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। संतान के विवाह प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
तुला
कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में समझें, दूसरों को देखकर लालायित न हों। कारोबार में अर्थव्यवस्था सुधरेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को गलत निर्णय लेने की वजह से नुकसान होगा।
 
वृश्चिक
परिवार के साथ आज मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। अचानक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। यात्रादि मनोनुकूल रहेंगे। समाज में पूछ-परख बढ़ेगी।
 
धनु
परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। सुख साधनों पर खर्च बढ़ेगा। किसी अधिकारी से अपेक्षाकृत कार्य नहीं होने से तनाव तथा चिंता बढ़ेंगे। मौज-मस्ती में समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
 
मकर
आप मनमौजी हैं। अपने तरीके से काम करना पसंद करते हैं। कारोबार में रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। मित्रों के साथ साझेदारी प्रारम्भ हो सकती है जो सफल होगी।  
 
कुंभ
अपने काम पर ध्यान दें। संतान के विवाह के लिए यात्रा करना होगा। परिजनों से मनमुटाव खत्म हो सकता है। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने पहनावे में नीले रंग का प्रयोग करें।
 
मीन
दिन के प्रारम्भ में पूजा-अर्चना में हिस्सा लेंगे। आज अपने पितृ देवों की शांति के लिए गौ माता की सेवा व ब्राह्मण को भोजन जरूर कराएं, उन्हें शांति मिलेगी। जायदाद में कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तेल-तिलहन निवेशादि लाभ देंगे।
 

Related Articles

Back to top button