ज्ञान भंडार

इस राशि के लोगों पर होती है देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा, घूमना भी पसंद करते है

धनु देवगुरु बृहस्पति की राशि है और बृहस्पति ग्रह ज्ञान का कारक है। धनु राशि के जातक बृहस्पति के प्रभाव के कारण ज्ञानी, उदारवादी और आदर्शवादी होते हैं। इस राशि के लोग जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और अपने इसी स्वभाव के कारण इन्हें देशाटन करना प्रिय लगता है। मजाकिया प्रवृत्ति आपको हंसमुख बनाती है। आइए जानते हैं धनु राशि वालों की और क्या होती हैं विशेषताएं।

शारीरिक रूपरेखा-
धनु लग्न के जातक का चेहरा गोल, बाल घने, आंखें बड़ी, गाल फूले हुए होते हैं। आपकी औसत लंबाई अच्छी होती है। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। चेहरे में चमक और मुस्कान आपके व्यक्तित्व को और भी शानदार बनाती है। हालांकि 30 वर्ष की उम्र में आप अधिक आयु के दिखने लगते हैं, परंतु फिर भी आप में ऊर्जा भरपूर होती है। आपकी पर्सनालिटी भी करिश्माई होती है, जो सामान्य लोगों से आपको अलग बनाती है।

स्वभाव-
धनु राशि के जातकों का स्वभाव धार्मिक होता है। ये नैतिक मूल्यों को सबसे आगे रखते हैं। ईमानदार छवि आपको समाज में मान-सम्मान दिलाती है। आपका ज्ञान और उदारवादी स्वभाव आपको औरों से श्रेष्ठ बनाता है। आप सादा जीवन को अपनाते हैं और चमक-धमक जीवनशैली से परहेज करते हैं। आप आशावादी होने के कारण बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाते हैं। आपको खुले माहौल में रहना पसंद है। आप एक अच्छे मित्र होते हैं।

नकारात्मक पक्ष-
आप आलसी होते हैं और करने की बजाय कहने पर जोर देते हैं। आपकी शैली उपदेशात्मक ज्यादा होती है। इसी कारण कई बार लोग आपसे पिंड छुटाने की कोशिश करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आप असहज हो जाते हैं और असंयमित व्यवहार करने लगते हैं। अपनी जवाबदेही के प्रति आप में आशंका बनी रहती है। आप बातचीत में जल्दीबाजी करते हैं। इससे लोग आपको कई बार समझ नहीं पाते हैं।

स्वास्थ्य-
धनु राशि का स्वास्थ्य सामान्य रहता है। लेकिन इस राशि के जातकों में अक्सर पीठ, कमर और जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। इसके साथ ही इन्हें जांघों से संबंधित परेशानी रह सकती है। आपको वसायुक्त खाना पसंद है अतः आप मोटापे से ग्रसित हो जाते हैं। इस राशि के जातकों को फेफड़े से जुड़ी समस्या भी रहती है।

 

Related Articles

Back to top button