अद्धयात्म

इस राशि के लोगों से आज हो सकते हैं गलत फैसले, न करें जल्दबाजी

शनिवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

 moon-1453461424
मेष- किसी की निंदा करने से बचें। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण रहेगा। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। राजनीति में अपना नाम बनाने सफल होंगे।

वृषभ- शासन से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बकाया वसूली होगी। कानून का पालन करते रहें। यात्रा लाभकारी रहेगी। धनागम होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

मिथुन- विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सतर्क रहें। अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। कार्यसिद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से लाभ होगा।

कर्क- परिजनों के साथ किसी नई  योजना पर चर्चा होगी। प्रजातंत्र-में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। धन प्राप्ति होगी।

सिंह- किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पूर्व उसके अतीत के बारे में जान लें। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। यात्रा होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

कन्या- कारोबार में नए अनुबंध से लाभ होगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। प्रसन्नता रहेगी। दुर्घटना आदि से बचें। हानि संभव है।
तुला- अनजाने में कोई गलत फैसला लेने से बचें। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृश्चिक- अपने  अधिकारों का गलत उपयोग न करें। संतान के विवाह संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
धनु- कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

मकर- नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका में धन प्राप्ति सुगम होगी। समाज में प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वायदा बाजार में निवेश शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा।

कुंभ- संतान की तरफ  से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। न्याय पक्ष की चिंता रहेगी। घर परिवार के कार्यों में अहम भूमिका रहेगी। मनोरंजनपूर्वक यात्रा होगी।

 मीन- आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पदोन्नति के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। शत्रु कोई अड़चन डाल सकते हैं।

 
 
 

Related Articles

Back to top button