अद्धयात्म

इस राशि के लोग रहें संभलकर, लव लाइफ में हो सकता है पंगा

गुरुवार के राशिफल में जानिए, क्या कहती है आपके सितारों की चाल

rashifal-1446463327मेष-
 मन बड़ा चंचल है। थोड़ी-थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें कि आपको क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी क्रय करने में धन खर्च होगा।

वृषभ-

 आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।
मिथुन-
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाई देंगे। भाई-बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है। शांति से समय व्यतीत करें।
कर्क-
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
सिंह-
आपकी मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।
कन्या-
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
तुला- रुका हुआ व्यावसायिक धन मिलेगा। धार्मिक यात्रा सफल होगी। भूमि-निवेशादि लाभ देंगे। अध्ययन-परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। शुभ रंग गुलाबी है।
वृश्चिक-
समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। चिंता-कलह हो सकती है। नए लोगों से संपर्क होगा।
धनु-
सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।
मकर-
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।
कुंभ-
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ संभव है।
मीन-
धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button