अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान समक्षौता परमाणु हथियारों के लिए हर रास्ता बंद करेगा : ओबामा

obamaवाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समक्षौते का बचाव करते हुए कहा कि इससे तेहरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे और यह अमेरिका एवं इस्राइल दोनों के हित में है। अगले महीने होने जा रहे कांग्रेस के महत्वपूर्ण मतदान से पहले यहूदी समुदाय की चिंताओं को दूर करते हुए ओबामा ने कहा, यह समक्षौता ईरान के किसी भी तरह के परमाणु हथियार को प्राप्त करने के रास्तों को बंद करेगा।
उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस से एक वेबकास्ट के माध्यम से कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समक्षौते के सख्त प्रावधानों के चलते परमाणु प्रसार से जुड़े कई विशेषज्ञों ने इसका समर्थन किया है। ओबामा ने कल कहा कि इस्राइल के कुछ अपवादों को छोड़कर विश्व समुदाय का अधिकतर हिस्सा इस समक्षौते के पक्ष में है।
उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि ईरान धोखा करेगा। वह विश्वासपात्र नहीं हैं। मैं जोर देता रहता हूं कि हम ईरान पर भरोसा नहीं रखते। ईरान अमेरिका का विरोधी है। यह यहूदी-विरोधी है। इसने यहूदियों के सत्यानाश का खंडन किया है। उसने इस्राइल को तबाह करने का आहवान किया है। यह एक घणित शासन व्यवस्था है।
ओबामा ने कहा कि लेकिन यह समक्षौता विश्वास पर निर्भर नहीं है। जब वह :ईरान: धोखा करे या अनपेक्षित रूप से प्रतिक्रिया करे तो यह हमारी उनको पकड़ने की क्षमता एवं सत्यापन पर निर्भर करता है।
ओबामा ने यहूदियों से उनको मिले समर्थन को मान्यता देते हुए कहा कि वह यहां :राष्ट्रपति पद: पर नहीं बैठे होते यदि यहूदी समुदाय में उनके दोस्त या समर्थक नहीं होते।

Related Articles

Back to top button