उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश में हिंसा भड़कने पर अधिकारियों की आई श्यामत

सहारनपुर। उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर और देवरिया जिले में हिंसा की स्थिति निर्मित हो गई। हिंसा होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रूख अपनाया। इस मामले में हालातों को नियंत्रित न करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्ती की गई है। अधिकारियों को बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया और पुलिस विभाग के अधिकारी को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उपद्रव और बवाल को लेकर गंभीरता बरतने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कमर से नीचे पैंट और कसी शर्ट पहनने पर 400 पुलिसवालों को दिया गया नोटिस

उत्तरप्रदेश में हिंसा भड़कने पर अधिकारियों की आई श्यामत

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया में और सहारनपुर में हिंसा हुई जिसे लेकर मुख्यमंत्री से सख्ती बरती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां राज्य के डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पांडा को बुलाया वहीं सहारनपुर व देवरिया में दोनों ही जिलों के एएसपी को प्रभाव से हटा दिया। गौरतलब है कि बड़गांव में चलसमारोह पर पथराव हुआ था ऐसे में दोनों ही पक्षों में जमकर पत्थरबाजी की गई। आगजनी की इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: अंतरिक्ष भवन में लगी भीषण आग, 17 फायर टेंडर मौके पर

दरअसल एक वर्ग द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जाना था मगर प्रशासन ने ऐसा नहीं करने दिया। ऐसे में जब भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने इन लोगों को हटाने का प्रयास किया तो लोग भड़क उठे और पत्थरबाजी प्रारंभ हो गई। इसी दौरान सदर बाजार के मल्हीपुर रोड़ पर उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को निशाना बनाया। ऐसे में पुलिस तंत्र को तैनात होना पड़ गया और फिर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में संघर्ष हुआ।

Related Articles

Back to top button