उत्तराखंड की भाजपा सरकार के इन मंत्रीजी ने क्लास में बच्चों को गणित की ऐसी थ्योरी दे दी की अब देश भर में उनका मजाक उड़ रहा है।
पिछले दिनों उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे देहरादून के थाणों इलाके के महिला इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। कैमिस्ट्री की क्लास चल रही थी, शिक्षा मंत्री सीधे अंदर चले गए और फिर वहां पढ़ा रही शिक्षिका से गणित का सवाल करने लगे।
अभी-अभी: पीएम मोदी देश को दे सकते है खास तौफा, अब 32रुपए/लीटर सस्ता हो सकता है पेट्रोल
क्लास में मंत्रीजी ने अंकगणित की एक नई थ्योरी दे डाली। अब इस थ्योरी का सोशल मीडिया में मजाक उड़ रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
क्लास में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बोले माइनस प्लस माइनस प्लस होता है। यहीं नहीं गणित की अपनी इस नई थ्योरी को सही साबित करने पर शिक्षा मंत्री अड़े रहे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक (-1) + (-1) = शून्य होना चाहिए, जबकि गणित में ये होता -2 है।
उधर मंत्रीजी अपनी बात सही ठहराने में लगे हैं। इस बीच सोशल मीडिया तक खबर पहुंची तो मंत्रीजी का मजाक उड़ने लगा।