उत्तराखंडटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नया नेता चुना गया, अब धामी तीरथ सिंह रावत की जगह नये मुख्यमंत्री बनेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम को राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा। शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी।

धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे। लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान विधायकों व सांसदों का भाजपा मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यालय के भीतर केवल विधायकों व पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए पार्टी ने नियुक्त किया।

Related Articles

Back to top button