अपराधउत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

उत्तराखंड : जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड: हल्द्वानी में जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार रात ही मृतक कैदी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात हल्द्वानी स्थित जेल में दो कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक कैदी सोनू के सीने में चोट लग गई। आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर पिसतौर के रहने वाले सोनू कुमार को चोरी के मामले में चार मार्च 2020 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को हल्द्वानी जेल की बैरक नंबर एक में रखा गया था।

कैदी आलोक कुमार छेड़खानी के मामले में जेल में बंद
रविवार की रात 9:00 बजे बैरक के अन्य कैदी टीवी देख रहे थे। इस बीच सोनू के साथ सो रहे कैदी आलोक कुमार ने सोनू को घुसा मार दिया। घूसा लगने पर कैदी सोनू की हालत खराब हो गई।

जेल के डॉक्टर ने उसका इलाज किया। इसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आलोक कुमार के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कैदी आलोक कुमार छेड़खानी के मामले में जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button