उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रशंसा और प्रियंका ने मारी बाजी

uttarakhand-board-topper_1464163020
प्रियंका भट्ट,                           पोखरियाल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। रामनगर की प्रशंसा पोखरियाल ने उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में टॉप किया है। वहीं हल्द्वानी की प्रियंका भट्ट ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है।

 

प्रशंसा पोखरियाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में टॉप किया है। इंटरमी‌डिएट टॉपर प्रियंका भट्ट को 95 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। हाईस्कूल टॉपर प्रशंसा पोखरियाल मथुरादास परसादीलाल इंटर कॉलेज रामनगर की छात्रा हैं।

इंटरमी‌डिएट टॉपर प्रियंका भट्ट एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा नैनीताल की छात्रा हैं। दोनों छात्राओं के प्रदेश में टॉप करने से इनके स्कूल और घर में खुशी की लहर है।

12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 78.41 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का परिणाम 83.14 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 73.55 प्रतिशत है। 10वीं का कुल परिणाम 73.47 रहा। जिसमें छात्राओं का परिणाम 76.54 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 70.48 प्रतिशत है।

 
 

 

Related Articles

Back to top button