उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

fresh-photos-of-snowfall-in-uttarakhand-566ac7b28f2fe_exlप्रदेशभर में आगामी दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक ओर मैदानी इलाकों सहित पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है तो दूसरी ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी पड़ सकती है। बारिश से ठंड में भी इजाफा होगा।

बुधवार को प्रदेशभर में सुबह धूप खिली। पर दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और पारा तेजी से नीचे आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर में कई जगह बारिश होगी। कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फ भी पड़ सकती है।

गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मौसम सामान्य होने के आसार हैं। बारिश और बर्फ पड़ने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि बुधवार को रात का तापमान राजधानी में 8.1 डिग्री रहा। दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में भी बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। बारिश के चलते राजधानी का तापमान दिन में करीब पांच से छह डिग्री गिर सकता है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button