उत्तराखंड

उत्तराखंड में मिली अद्भुत गुफा, बनी हैं देवी-देवताओं की आकृतियां

cave_1476426281बेड़ीनाग के दूरस्थ दशौली गांव के जंगल में अद्भुत गुफा का पता चला है। गुफा में  पाताल भुवनेश्वर की गुफा में बनी देवी-देवताओं की आकृतियों जैसी ही आकृतियां बनी हैं।
 
इस बार नवरात्र में गुफा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांव के लोगों का कहना है कि यदि गुफा तक पहुंचने के लिए रास्ता बना दिया जाए तो क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

कुछ दिन पहले जंगल गए लोगों को गुफा का पता चला। जब कुछ युवाओं ने गुफा के अंदर जाकर देखा तो वहां बनी विभिन्न प्रकार की आकृतियों को देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। दीक्षित पाठक ने बताया कि यह गुफा पाताल भुवनेश्वर की तरह ही है।

Related Articles

Back to top button