उत्तराखंड

उत्तराखंड सीएम और पत्नी की संपत्ति आई सामने, देखिए कितनी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-उत्तराखंड:harish-rawat-56378ab995107_exlst कांग्रेस ने आखिरकार बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया। ब्योरे से साफ है कि मुख्यमंत्री के मुकाबले उनकी पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति है।

यही नहीं, मुख्यमंत्री के पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है, जबकि उनकी पत्नी रेणुका रावत के पास मर्सिडीज समेत दो गाड़ियां हैं।

अचल संपत्ति के नाम पर सीएम के पास गाजियाबाद में एक प्लाट और भिकियासैंण में पुश्तैनी जायदाद है। इस तरह सीएम की कुल संपत्ति करीब दो करोड़ 39 लाख रुपये की है। उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति के तौर पर दिल्ली में एक पेट्रोल पंप है और वे करीब तीन करोड़ की मालकिन है।

 

बुधवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अन्य नेताओं का ब्योरा भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिला है। कांग्रेस सिलसिलेवार यह ब्योरा जारी करेगी।

बता दें कि कांग्रेस ने गैरसैंण सत्र से करीब एक माह पहले कांग्रेस नेताओं की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का एलान किया था। उस समय किशोर उपाध्याय का कहना था कि मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं को इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप के बाद यह समय एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक करने का साहस नहीं जुटा पाई।

 

गैरसैंण में एक नवंबर को आयोजित अधिवेशन में भी ब्योरा सार्वजनिक करने का इरादा जताया गया, पर यहां भी कांग्रेस अपने इरादे से पीछे हट गई। इस मामले में लगातार उठ रहे सवालों से परेशान कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री की संपत्ति का ब्योरा जारी करने का फैसला किया।

इससे पहले किशोर की मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई। अब किशोर ने भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।

चल संपत्ति
दो सोने की और एक चांदी की अंगूठी- कीमत 50,000 रुपये
बैंक में एफडीआर- 1,42,48,951
बैंक बचत- 15,573
चालू खाते में धन राशि- 3,18,823
राष्ट्रीय बचत पत्र- 6 लाख
तीन बीमा पॉलिसी- 12 लाख

कर्ज: स्टेट बैंक , संसद भवन से- 50,20,034

अचल संपत्ति
दो कमरों का पैतृक निवास(अल्मोड़ा)-दो लाख
भिकियासैंण में 2.668 कृषि भूमि- 29 लाख
भिकियासैंण में 0.378 कृषि भूमि- चार लाख
इंदिरापुरम, गाजियाबाद में 3129.30 वर्ग फीट भूमि -40 लाख

पत्नी रेणुका रावत की संपत्ति
चल संपत्ति
दो वाहन-एक मर्सीडीज और एक फॉरच्यूनर-51 लाख रुपये
गहने : 5 लाख
बैंक जमा-22,42,011
राष्ट्रीय बचत पत्र-एक लाख
पांच बीमा पॉलिसी- 18,50,000
दिल्ली मुकंदपुर चौक में चौधरी पेट्रोल पंप-2,07,83066

कर्ज: पेट्रोल पंप, आदि के लिए -1,32,19,227
वाहन पर लिए ऋण की शेष अदायगी-14,73,903

 

Related Articles

Back to top button