उत्तराखंडराजनीतिराज्य

उत्तराखण्ड: सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा पहाड़ी जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं चिंताजनक

पौड़ी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदो में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। इसे सुधारने के लिए सरकार प्रतिवद्ध है। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर रेडियोलॉजी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2700 डॉक्टरों के पद सृजित हैं, लेकिन सेवारत मात्र 1100 डॉक्टर हैं। इसमें भी विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। उत्तराखण्ड: सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा पहाड़ी जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं चिंताजनक

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 ही रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत सेवा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। 2019 तक 42 गांवों को विद्युत से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सरकार के छह माह के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टेली रेडियोलॉजी सेवा को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में लिया गया बेहतर कदम करार दिया। 

इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक अर्चना श्रीवास्तव, डीएम सुशील कुमार, एस एसपी जेआर जोशी, शैलेन्द्र बिष्ट, नवीन बलूनी आदि मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button