राज्य

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध पार्किंग के खिलाफ दर्ज कराईं 18 से अधिक पुलिस शिकायतें

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लाभकारी परियोजना (आरपी सेल) क्षेत्रीय अधिकारियों ने निगम के क्षेत्र में अवैध व अनधिकृत पार्किं ग चलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान देखा गया की कई अवैध पार्किं ग निगम से बिना अनुमति लिए निजी व्यक्तियों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक भूमि आदि पर संचालित की जा रही थी अवैध रूप से पार्किं ग शुल्क लिया जा रहा था।

आरपी सेल उपायुक्त राजेश गोयल ने बताया कि, इस अभियान के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध पाकिर्ंग चलाने अवैध पाकिर्ंग के लिए शुल्क वसूलने के लिए विभिन्न पुलिस थानों में 18 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पुलिस अधिकारियों से एफआईआर दर्ज करने अवैध पार्किं ग के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा है। वहीं क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में अवैध व अनधिकृत पार्किं ग को रोकने के लिए निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने बताया कि, सिटी-सदर पहाडगंज क्षेत्र में करीब 13 करोलबाग क्षेत्र में 05 शिकायतें विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज की गयी हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध पाकिर्ंग के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान में तेज लाने का फैसला किया है ताकि पूरे उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र में यातायात पैदल चलने वालों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित हो सके निगम द्वारा पाकिर्ंग स्थलों से राजस्व बढ़ाने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पिछले एक महीने के दौरान क्षेत्र में पाकिर्ंग प्रबंधन में सुधार, पार्किं ग स्थलों से राजस्व में वृद्धि, अनधिकृत पाकिर्ंग के खिलाफ विभिन्न पहल की गई हैं। राजेश गोयल ने आगे कहा कि, वर्तमान में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 133 पार्किं ग स्थल चल रहे हैं। इनमें से 66 पार्किं ग स्थल अधिकृत ठेकेदारों द्वारा संचालित प्रबंधित किए जा रहे हैं 67 पार्किं ग स्थलों को तब तक मुफ्त पार्किं ग स्थल घोषित किया गया है जब तक कि इन पार्किं ग स्थलों को ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से चलाने के लिए ठेकेदारों का चयन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Back to top button