उत्तर प्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश उपचुनावों में सपा ने फहराया जीत का परचम

up-bye-election-result-2016_1463645741 (1)उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में मुरादाबाद के बिलारी सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्‍म्द फहीम ने भारतीय जनता पार्टी के सुरेश सैनी को 7093 वोटों से हराया। मोहम्‍मद फहीम को 90464 और सुरेश सैनी को 83371 वोट मिलें। कांग्रेस के शिशु पाल सिंह को मात्र 3670 वोट मिले हैं। बिलारी सीट में हुए उपचुनाव में कुल 11 लोग चुनावी मैदान में थे। 

वहीं दूसरी सीट वाराणसी के जंगीपुरा में हुए उपचुनाव में भी सपा ने भारतीय जनता पार्टी को पटखनी दे दी है। यहां पर समाजवादी पार्टी के किसमती देवी ने भाजपा के रमेश को 22092 वोटो से परास्त कर दिया है। यहां पर भी चुनावी मैदान में कुल 7 लोग मैदान में थे। यहां पर नोटा को 1246 वोट मिले।

गुजरात में बीजेपी को मिली जीत
गुजरात में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। यहां पर गोविंद भाई परमार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार भगवानभाई बराड को 2441 वोट से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को यहां पर 63899 और कांग्रेस प्रत्याशी को 61458 वोट प्राप्‍त हुए।

झारखंड में कांग्रेस-भाजपा दोनों को मिली जीत
झारखंड में हुए उपचुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही जीत का स्वाद चखा है। झारखंड के गोड्डा में भारतीय जनता पार्टी के अमित कुमार मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल के संजय प्रसाद यादव को 29,540 वोटों से परास्त किया। अमित कुमार मंडल को 67877 और संजय प्रसाद यादव को 38337 मत प्राप्त हुए।

यहीं पर पनकी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा कुशवाहा शशि भूषण मेहता को 6194 वोटों से हरा दिया। देवेंद्र कुमार सिंह को 31832 और शशि भूषण मेहता को 25638 मत प्राप्त हुए।

 
 

Related Articles

Back to top button