उत्तर प्रदेश कैडेट ताइक्वांडो टीम आगरा के लिए रवाना
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/08/up-taekwondo-team.jpg)
तृतीय राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेगी शिरकत
लखनऊ। आगामी 4 से 6 अगस्त तक आगरा के सेंट एंड्रयू पब्लिक स्कूल में होने वाली तृतीय राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका कैडेट ताइक्वांडो टीम की घोषणा आज की गई है। चयनित टीम शाम को आगरा के लिए रवाना हो गई। यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव चंद्र कुमार शर्मा के अनुसार यूपी टीम में कानपुर में गत 6 से 9 जुलाई तक हुई राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन किया गया है। चयनित यूपी कैडेट ताइक्वांडो टीम इस प्रकार हैं:-
बालक टीम:-
कुशाग्र सिंह (लखनऊ: 33 किग्रा से कम), विवेक पंत (आगरा: 37 किग्रा से कम), शशांक शर्मा (मऊ: 41 किग्रा से कम), हर्ष कुमार यादव (लखनऊ: 45 किग्रा से कम), अर्जुन कुमार चौहान (लखनऊ: 49 किग्रा से कम), नितिन सिंह (देवरिया: 53 किग्रा से कम), गौरव सिंह रावत (कौशाम्बी: 57 किग्रा से कम), मो.अम्मार (इलाहाबाद: 61 किग्रा से कम), आकाश त्यागी (रायबरेली: 65 किग्रा से कम), कपिल कुमार कुशवाहा (इलाहाबाद: 70 किग्रा से कम), कोच: गिरीश सिंह (देवरिया), मैनेजर: सुभाष मौर्या (लखनऊ)।
बालिका टीम:-
धनिमा सिंह (गौतमबुद्घनगर: 29 किग्रा), पूर्णिमा वर्मा (लखनऊ: 33 किग्रा से कम), ज्योति पासवान (लखनऊ: 37 किग्रा से कम), रिया कनौजिया (देवरिया: 41 किग्रा से कम), आकांक्षा मिश्रा (देवरिया: 44 किग्रा से कम), अंजलि सिंह (लखनऊ: 47 किग्रा से कम), नेहा बी (बदायूं: 51 किग्रा से कम), प्रियंका कुमारी (देवरिया: 55 किग्रा से कम), दिशा दीक्षित (बरेली: 59 किग्रा से कम), अनन्या श्रीवास्तव (अलीगढ़: 64 किग्रा से कम), कोच: संध्या भारती (लखनऊ), मैनेजर: अभिषेक विश्वकर्मा।