राष्ट्रीय

उत्तर भारत में कोहरे के चलते 71 ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनें लेट

train-fog-generic_650x400_51422685371नई दिल्‍ली: देश के उत्तरी हिस्से में कोहरा होने की वजह से 71 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। उत्तरी रेलवे ने बताया कि अन्य 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

हालांकि दिल्ली के हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमान सेवाएं कोहरे से अछूती रहीं। रेलवे ने एक बयान में कहा कि देरी से चल रही ट्रेनों में हावड़ा एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।’

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। इसी समय दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।नई दिल्‍ली: देश के उत्तरी हिस्से में कोहरा होने की वजह से 71 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। उत्तरी रेलवे ने बताया कि अन्य 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

हालांकि दिल्ली के हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमान सेवाएं कोहरे से अछूती रहीं। रेलवे ने एक बयान में कहा कि देरी से चल रही ट्रेनों में हावड़ा एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।’

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। इसी समय दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

 

Related Articles

Back to top button