उत्तराखंडराज्य

उत्‍तराखंड चुनाव 2017: बाकी छह सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी घोषित

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर भाजपा ने बाकी छह सीटों पर भी अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए। देहरादून मेयर विनोद चमोली को धर्मपुुर से प्रत्‍याशी घोषित किया है।

देहरादून|उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाकी छह सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। बता दें कि कुछ रोज पहले भाजपा 64 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।

भाजपा ने बाकी छह सीटों पर देर रात प्रत्याशी घोषित कर दिए। देहरादून के मेयर विनोद चमोली को धर्मपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान को विकासनगर और उनकी पत्नी एवं भाजपा नेता मधु चौहान को चकराता(एसटी) की सीट से प्रत्याशी चुना गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: हरदा के नेतृत्व पर लगा सवालिया निशान

भीमताल से गोविंद सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र रौंतेला और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button