उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में कड़ाके की ठंड, हल्की बूंदाबांदी के आसार

upmलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर कायम रहा। इस बीच मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते वहां से आने वाली सर्द हवाओं के कारण ठंडक और बढ़ रही है। अगले 48 घंटों के दौरान लखनऊ और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव होने से सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। बिजनौर का नजीबाबाद एक बार फिर से राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा  जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया  जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।  इसके साथ ही वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और कानपुर का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से बुंदेलखंड और पूर्वांचल में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Back to top button