उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

उप्र में भाजपा की प्रचंड जीत, बाकी दलों का सफाया

up9लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आए। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा के ‘ध्रुवीकरण’ का खेल रोक नहीं सकी। भाजपा के मुख्य प्रचारक और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह का ‘मैनेजमेंट’ पूरी तरह कामयाब रहा। भाजपा प्रदेश की 8० लोकसभा सीटों में से रिकर्ड 71 सीटें जीतने में सफल हुई। विरोधी दलों का प्रदेश से लगभग सफाया हो गया। जहां मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को एक भी सीट नहीं मिली  वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को केवल पांच और कांग्रेस को केवल दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। मोदी वाराणसी से  राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ  से  डा़ मुरली मनोहर जोशी कानपुर से  कलराज मिश्र देवरिया से  योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से  वरुण गांधी सुल्तानपुर से  पूर्व थल सेना अध्यक्ष वी़ के.सिंह गाजियाबाद से जीतने में सफल रहे। 78 सीटों पर चुनाव लड़ी भाजपा ने कुल 71 उम्मीदवार जीते। ये भाजपा का राज्य में लोकसभा चुनाव में अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। भाजपा के सहयोगी अपना दल ने भी दो सीटें जीतीं। मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल और प्रतापगढ़ से ठाकुर हरिवंश सिंह जीतने में सफल रहे। मोदी लहर में भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार के तीन सदस्य अपनी-अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह बागपत में भाजपा के सतपाल सिंह से तो उनके बेटे जयंत चौधरी मथुरा में भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी से चुनाव हार गए। उनकी पार्टी का खाता नहीं खुला। मुरादाबाद से भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार ने सपा के डा़ एस.टी. हसन को 87 5०4 वोटों से  बांदा से भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्रा ने बसपा के आर.के. सिंह पटेल को 1 15 788 वोटों से  इटावा से भाजपा के अशोक कुमार दोहरे ने सपा के प्रेमदास कटेरिया को 1 72 946 वोटों से हराया। अमरोहा से भाजपा के कुंवर सिंह तंवर ने सपा के हुमेरा अख्तर को 1 58 214 वोटों से पराजित किया  गोरखपुर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ 3 12 783 वोटों से जीतने में सफल रहे हैं। अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार ने बसपा के अनिल शुक्ला वारसी को 2 86 736 वोटों से पराजित किया। बाराबंकी से भाजपा की प्रियंका सिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतद्वंद्वी कांग्रेस के पी.एल. पुनिया को 2 11 878 वोटों से  बहराइच से भाजपा की साध्वी सावित्री बाई फुले ने सपा के शब्बीर अहमद को 95 645 वोटों से  कैराना में भाजपा के हुकुम सिंह ने सपा के नाहिद हसन को 2 36 828 वोटों से हराया। बस्ती से भाजपा के हरीश द्विवेदी ने सपा के बृजकिशोर सिंह डिंपल को 33 562 वोटों से  संभल से भाजपा के सतपाल सिंह ने सपा के शफीकुर्रहमान को 5174 वोटों से हराया। इसी प्रकार कुशीनगर से भाजपा के राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू ने कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को 85 54० वोटों से  बिजनौर से भाजपा के कुंवर भारतेंदु ने सपा के शाहनवाज राना को 2 ०5 774 वोटों से हराया। हरदोई से भाजपा के अंशुल वर्मा ने बसपा के शिव प्रसाद वर्मा को 81 343 वोटों से  शाहजहांपुर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के उम्मेद सिंह कश्यप को 2 35 529 वोटों से हराया। उत्तर प्रदेश में 8० लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई थी। ये मतगणना 76 स्थानों पर चल रही थी।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा के अनुसार  मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने 112 पर्यवेक्षकों को तैनात किए थे।

Related Articles

Back to top button