जीवनशैली

उम्र को बढ़ने से रोकेगा यह ताल मखाना, स्वास्थ्य के लिए अति लाभकारी

तालमखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है जिसे हम सूखे मेवों में शामिल करते हैं। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो इसके अगगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं।
आप मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है। मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें। मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। कैल्शियम भरपूर होने के कारण यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है। फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्‍लड को बेहतर रखने के लिए खानों का नियमित सेवन करें। एंटी एजिंग के गुणों से भरपूर मखाने का सेवन करने से समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोका जा सकता है। इससे झुर्रियां और असमय बालों के सफेद होने की परेशानी से बचा जा सकता है। रोजाना मखाना का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और इससे प्रजनन क्षमता में भी सुधार आता है। दस्त होने पर मखाना भूनकर खाने से राहत मिलती है। मखाना खाने से पेट से संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। औरतों में मासिक चक्र में गड़बड़ी के कारण आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने में भी मखाना मददगार है। अगर आप जल्द से जल्द मधुमेह को खत्म करना चाहते है और सेहत के अन्य लाभ पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चार मखाने खाएं। इनका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें। मखाने को मक्खन में फ्राई कर सूप के साथ खाने से इसका स्वाद और न्यूट्रीशियंस बढ़ जाते हैं। मखाना, मूंगफली, सरसों के बीज को मिला कर इसमें अपनी पसंद से नमक और मसाला मिला कर चटनी बना लें। इस चटनी को लंच या डिनर के साथ खाएं। मखाने को दूध में उबाल कर इसमें किशमिश और बादाम डालकर खाएं। देसी घी में मखाना डालकर रोस्ट कर लें और इसमें काला नमक मिलाकर चाय और कॉफी के साथ खाएं। मखाने को पनीर की सब्जी में डालकर इसके पोषण तत्व और स्वाद बढ़ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button