मनोरंजन

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की 38वीं सालगिरह पर सामने आई शादी की तस्वीरें…

बॉलीवुड के कपूर खानदान की शान एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों अपने इलाज के लिए पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। बता दें कि बॉलीवुड की सफल शादीयों में से नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी भी शामिल है। साल 1980 में दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर हम अचानक नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी के बारे में बात क्यों कर रहे, तो बता दें कि आज इन दोनों स्टार कपल की शादी की सालगिराह है आज से 38 साल पहले आज ही के दिन नीतू सिंह, मिसिज नीतू कपूर बनी थी। हाल ही में इनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यकीन मानिए ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की इन तस्वीरों को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।


बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी बहुत ही रोमांटिक और फिल्मी हैं। नीतू कपूर ऋषि कपूर को महज 14 साल की उम्र से ही डेट करने लगी थी। जिसके बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया। फिर दोनों ने ही आज ही के दिन शादी कर ली। आज के समय में दोनों के दो बच्चे हैं बेटा रणबीर कपूर, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, और बेटी रिद्धिमां। बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रिन और ऑफस्क्रिन दोनों ही जगह बहुत ही पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button