मनोरंजन

ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद बेटी पहुंचीं घर, पिता को नहीं देख पाई आखिरी बार

ऋषि कपूर 30 अप्रैल की सुबह को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उस वक्त दिल्ली में मौजूद थीं। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद उन्होंने मुंबई जाने की परमिशन मांगी और लॉकडाउन की वजह से वह बाय रोड़ ही दिल्ली से मुंबई के लिए निकलीं। इस बीच वह बार-बार ऋषि कपूर की फोटोज शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं।

रिद्धिमा बीती रात अपने घर पहुंचीं। इस वक्त उनकी बेटी भी साथ थीं। दोनों के घर पहुंचने की फोटोज सामने आई है। रिद्धिमा और उनकी बेटी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

बता दें कि ऋष‍ि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, ‘पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।’

खबर है कि जब ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी और उनका सभी बॉडी पार्ट्स काम करना बंद करने लगा तो नीतू ने रणबीर से बेटी रिद्धिमा कपूर को फोन लगाने को कहा। मनोरंजन साइट पीपिंग मून की खबर के अनुसार, आधी रात को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी, तब नीतू को बेहद चिंता होने लगी वह अपने आप को संभाल पाती तब तक उन्हें अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर का ऐसे समय में साथ न होने की तकलीफ होने लगी। वहीं पिता का गंभीर हालत देखकर रणबीर अपनी बहन को फोन पर अपडेट देने के लिए कॉल किया, लेकिन वह इतने इमोशनल हो गए कि वह कुछ बोल नहीं पाए। रणबीर ने फिर फोन मां नीतू कपूर को दे दिया और खुद वार्ड से बाहर निकल गए। नीतू बेटी को समझाने लगीं और दोनों एक दूसरे को सांत्वना देने लगीं।

Related Articles

Back to top button