ज्ञान भंडार

एक माह में दो चंद्र और एक सूर्य ग्रहण, शुभ संकेत नहीं

ज्योतिष : शास्त्रों के अनुसार पांच जून से लेकर पांच जुलाई के बीच दो चंद्र और एक सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो शुभ नहीं माना जा रहा है। ज्योतिष विद्वानों का मत है जब भी एक माह में दो से अधिक ग्रहण होते हैं तो परिणाम शुभ नहीं होता है। ऐसे में खरमंडल की स्थिति में पूजा अनुष्ठान से ही प्रतिकूल स्थिति को मात दी जा सकती है।

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि एक माह में तीन ग्रहण से देश में कई तरह की समस्या हो सकती है। ग्रहण 5 जून से है। रात 11.15 बजे समाप्ति होगी। 6 जून को 2.34 बजे चंद्र ग्रहण है जिसमे शुक्र वक्री और अस्त रहेगा। गुरु शनि वक्री जैसे तीन ग्रह वक्री रहेंगे, जिसके कारण प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर होगा।

शेयर बाजार से जुड़े हुए लोग सावधान रहें। यह ग्रहण वृश्चिक राशि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी ख्यातिप्राप्त व्यक्ति की रहस्यात्मक मौत भी हो सकती है। परिवार में वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 5 जून 2020 को चंद्र ग्रहण लगेगा। रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, जो भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

वहीं 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 3 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा, जो भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में दिखायी देगा। इसके अलावा 5 जुलाई 2020 चंद्र ग्रहण लगेगा, जो सुबह 8 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा और अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका में दिखाई पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button