राष्ट्रीय

एक साल में इतना पैसा कमाती है मुकेश अम्बानी की होने वाली बहु श्लोका, जानकर आंखे खुली रह जायेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी का प्री इंगेजमेंट पार्टी बीते 28 जून को उनके घर मुंबई में संपन्न हुई। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देश की बड़ी से बड़ी और दिग्गज हस्तियां मौजूद थी। आपको बता दें कि हाल के दिनों में ही इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और वीडियो लोगों के सामने आई है। उन वीडियो और तस्वीरों में अंबानी परिवार का हर एक सदस्य काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है। आकाश अंबानी के बारे में तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते होंगे पर क्या आपको पता है कि आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी आखिर क्या करती है और उनकी 1 साल की कमाई कितनी है। अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में ही बताते हैं…

एक साल में इतना पैसा कमाती है मुकेश अम्बानी की होने वाली बहु श्लोका, जानकर आंखे खुली रह जायेगीआपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका भारत के बड़े उद्योगपति रसेल मेहता की बेटी है। एक जाने-माने हीरा कारोबारी के तौर पर अपनी पहचान बना चुके रसेल मेहता की कंपनी का नाम ब्लू इंडिया बताया जाता है। आपको बता दें कि श्लोका आज 26 साल की उम्र में इस कंपनी को संभालती है। वर्ष 2014 से इस कंपनी को संभाल रही श्लोका एक संस्था कनेक्ट फ़ॉर की संस्थापक भी है। एनजीओ की मदद करने के लिए बनाई गई इस कंपनी की नेट वर्थ लगभग 120 करोड़ हैं। अपनी कंपनी को बखूबी चलाने वाली श्लोका अपनी कंपनी को दिन बी दिन आगे बढ़ाती जा रही है।

बात अगर श्लोका की पढ़ाई की करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। इस स्कूल से अपनी पढ़ाई को पूरी कर लेने के बाद उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही साथ मास्टर करने के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस की ओर रुख किया। इस कॉलेज से उन्होंने लॉ में मास्टर की डिग्री हासिल की है। मास्टर की डिग्री हासिल कर लेने के बाद लोगों ने वर्ष 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला। कनेक्टफ़ॉर नामक संस्था आज देश में मौजूद कई सारी एनजीओ की मदद किया करती हैं।

सूत्रों की माने तो श्लोका की आय काफी ज्यादा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मात्र 26 साल की उम्र में आज वह 1 साल में साढ़े सात करोड़ रुपए तक कमा लेती है। इस हिसाब से उनकी महीने की कमाई लगभग 8000000 रुपए है। हालांकि उनकी यह कमाई उनके पति आकाश अंबानी से काफी कम है। बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों में श्लोका की आय में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है।

ऐसा बताया जाता है कि श्लोका को लग्जरी लाइफ जीने का शौक है। इसके साथ ही साथ वह महंगी गाड़ियों की भी दीवानी है। आपको बता दें कि श्लोका के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां मौजूद है। उनके पास मौजूद गाड़ियों की लिस्ट में Mercedes ,मिनी कूपर, बेंटले जैसी कंपनियों की गाड़ी शामिल है।

Related Articles

Back to top button