मनोरंजन

एक ही साल में टूटने के कगार पर आई सलमान की बहन की शादी !

salman-khan-s-sister-shweta-rohira-563206165657d_lस्तक टाइम्स/एजेंसी: नई दिल्ली: मुंबई खबर है कि बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों की मानें तो उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं। दोनों के झगड़ों से उनके पड़ोसी तक शिकायत करने लगे हैं।

इतना ही नहीं, सुनने में यहां तक आया है कि पुलकित और श्वेता जल्दी ही तलाक की अर्जी भी दायर कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक खुद पुलकित या श्वेता ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

पुलकित सम्राट ने सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा की शादी 3 नवंबर 2014 को गोवा में हुई थी। खुद सलमान ने श्वेता का कन्यादान किया था।

इस दौरान सलमान के भाई अरबाज और बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी मौजूद थे। श्वेता मुंबई की एक सिंधी लड़की हैं और बचपन से ही सलमान से प्रभावित हैं।

एक दिन की बात है, वे सलमान के घर पहुंची और उनकी मां से कहा कि वे सलमान को राखी बांधना चाहती हैं। फिर क्या था, दरियादिल सलमान ने तुरंत ही हां बोल दिया और तब से वे लगातार श्वेता से राखी बंधवा रहे हैं। सलमान श्वेता को अपनी सगी बहन की तरह ही मानते हैं, तभी तो वे न केवल उनकी शादी में शरीक हुए, बल्कि उनका कन्यादान भी किया।

पुलकित सम्राट दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें सबसे पहले टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में देखा गया था। इसके बाद वे बॉलीवुड में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म ‘फुकरे’

(2013) और उमेश बिष्ट की फिल्म ‘ओ तेरी’ (2014) में नजर आ चुके हैं। ‘ओ तेरी’ को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। इसी साल उन्हें फिल्म ‘बैंगिस्तान’ में भी देखा गया था।

बात उन दिनों की है, जब पुलकित एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम कर रहे थे। उस दौरान श्वेता एक जर्नलिस्ट थीं। दोनों की मुलाक़ात हुई और जल्द ही यह मुलाकात पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने सगाई कर ली।

 

Related Articles

Back to top button