फीचर्डराष्ट्रीय

एनडीए मार सकता है बाजी पर नीतीश पहली पसंद

दस्तक टाइम्स / एजेंसी

New Delhi: LJP chief and Union Minister for Consumer Affairs, Food and Public Distribution Ramvilas Paswan, Union Minister of State for Rural Development Upendra Kushwaha, BJP chief Amit Shah and HAM leader Jitan Ram Manjhi during a NDA meeting in New Delhi, on Aug 31, 2015. (Photo: IANS)

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बनकर उभरे हैं। लेकिन इंडिया टुडे और सिसरो के जनमत सर्वेक्षण के अनुसार एनडीए को 120 से 130 सीटें जीतकर सत्ता हासिल कर सकती है। सर्वेक्षण में जेडीयू-राजद गठबंधन को 102-110 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि अन्य को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे ग्रुप और सिसरो ने 1 सितंबर से लेकर 5 सितंबर के बीच ओपिनियन पोल कराया था। इसमें बिहार की 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 81 पर वोटरों का मत लिया गया। इस दौरान 321 पोलिंग स्टेशन से 5968 सैंपल लिए गए। गौरतलब है कि बिहार में पांच चरणों में 12 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा में जेडीयू के 115, भाजपा के 91, राजद के 22, कांग्रेस के चार, लोजपा के तीन और आठ अन्य विधायक हैं।
बिहार में सबसे बेहतर मुख्यमंत्री के सवाल के जवाब में 29 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को पहली पसंद बताया। सुशील मोदी को 19 फीसदी, लालू प्रसाद को 12 फीसदी, रामविलास पासवान को सात फीसदी, जीतनराम मांझी को छह फीसदी, जबकि राबड़ी देवी को दो फीसदी लोगों ने बेहतर सीएम उम्मीदवार बताया।

Related Articles

Back to top button