अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज आज

asian-games-2014_1इंचियोन। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों, ग्वांग्झू एशियाड, लंदन ओलंपिक और ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार सफर अब अपने अगले पडाव इंचियोन में 17वें एशियाई खेलों में पहुंच रहा है जहां उसका लक्ष्य 28 साल बाद पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में स्थान हासिल करना है। भारत ने चार साल पहले दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 38 स्वर्ण सहित 101 पदक जीतने का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था जबकि उसके एक महीने बाद उसने ग्वांगझू एशियाई खेलों में 14 स्वर्ण सहित कुल 65 पदक जीतकर एशियाई खेलों में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने दो रजत सहित कुल छह पदक जीते थे। हाल में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण सहित कुल 64 पदक जीते थे। भारत एशियाई खेलों की पदक तालिका में आखिरी बार शीर्ष पांचदेशों में 1986 में दक्षिण कोरिया के सोल में रहा था। तब भारत को पांचवां स्थान मिला था। ग्वांग्झू में भारत छठे स्थान पर रहा था जबकि इससे पहले भारत को 2006 के दोहा एशियाड में आठवां, 2002 के बुसान एशियाड में सातवां, 1998 के बैंकॉक एशियाड में नौंवा और 1994 के हिरोशिमा एशियाड में आठवां स्थान मिला था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button