अजब-गजबमनोरंजन

एेसे तैयार करते हैं अपना गाना हनी सिंह

yo_yo_honey_singh_sep_05_10_2016मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों कविताएं लिख रहे हैं और अपने विचारों को गानों का आकार दे रहे हैं। यो यो हनी सिंह जो पिछले दिनों बाईपोलर से पीड़ित थे, अब पूरी तरह ठीक हैं।

वैसे कम ही लोग जानते हैं कि हनी सिंह का गीत आम आदमी से ही प्रभावित रहतेे हैं। हनी आम लोगों को बारिकी से देखकर और समझकर अपने गीत बनाते हैं। बताया जाता है कि हनी सिंह जब कभी यात्रा करते है तो यात्रा के दौरान अपने सह-यात्रियों की हरकतों पर और आसपास होने वाली हलचलों को देखते-समझते हैं, जिसे वो बाद में वे अपने गानों में उतार देते हैं। देखा जाए तो हनी के गीत बनाने की यही विधा उन्हें सबसे अलग करती है। शायद यही वजह है कि अभी भी हनी सिंह के लाखों-करोड़ों फैन हैं।

हनी सिंह आजकल कर क्या रहे हैं… इस बारे में उनके प्रवक्ता कहते हैं ‘कॉमन मैन के रूटीन को भांपते हुए हनी इन दिनों गीत और कविताएं लिख रहे हैं। जो आज के जमाने को बताते हैं। वो मूल भाव को बरकरार रखते हुए बहुत ही मनोरंजक तरीके से इन्हें पेश करने की कोशिश में लगे हैं।’

चर्चा है कि हनी का नया सिंगल जल्द ही आने वाला है। अरसे बाद यह नाम पर फिर चमकने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button