फीचर्डमनोरंजन

ओम पुरी को क्लब में घुसने से रोका, गार्ड ने कहा- यहां अंग्रेज़ों के ज़माने का रूल चलता है

ompuri (1)स्तक टाइम्स/एजेंसी : कसौली (10 अक्टूबर) : प्रसिद्ध अभिनेता और पद्मश्री ओम पुरी को यहां विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें पैर में चप्पल पहने होने और कमीज पैंट के बाहर होने की वजह से ऐतिहासिक कसौली क्लब में जाने से रोक दिया गया।

ओम पुरी प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह की प्लेटिनम जुबली पर लिटफेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

ओम पुरी से गार्ड ने कहा कि यहां अंग्रेज़ों के ज़माने का रूल चलता है। अंदर वही जा सकता है जिसने लैदर के काले जूते पहन रखे हों, कमीज पैंट के अंदर हो और बेल्ट कसी हो। ये सुनकर ओम पुरी हैरत में आ गए। ओम पुरी होटल की तरफ लौट गए। बाद में कपड़े बदले और जूते पहनकर लिट फेस्ट में पहुंचे।

 
 
 

Related Articles

Back to top button