स्पोर्ट्स
ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तैराक बनीं माना पटेल

नई दिल्ली : स्विमर माना पटेल आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तैराक बनीं। माना पटेल ने कहा कि ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना अब तक का सबसे बड़ा अहसास है और वहां शीर्ष स्तर के एथलीटों के साथ प्रदर्शन करना रोमांचकारी होगा। मैंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।



