जीवनशैली

कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है जायफल का प्रयोग

आजकल हर कोई सर्दी-जुकाम जैसी साधारण बीमारियों से जूझ रहा है क्योंकि मौसम के बदलने की वजह से कई लोगों पर इसका असर पड़ रहा है और ऐसे में हम काफी ज्यादा परेशान भी हो जाते हैं और डॉक्टर के यहां दौड़े-दौड़े चले जाते हैं। हालांकि यह कोई बहुत बड़ी बीमारी है और शायद आपको नहीं पता की इस तरह की बीमारी का इलाज हमारे किचन में ही मौजूद होता है और तो और ना सिर्फ इस तरह की बीमारी बल्कि और भी बहुत सी ऐसी चोटी मोती बीमारियाँ हैं जिनका इलाज हमारे घर के रसोईघर में ही मिल जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही काम की चीज़ है और हमारे किचन मेंभी मौजूद हैं।

कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है जायफल का प्रयोगअसल में हम बात कर रहे हैं जायफल की, जायफल जो की एक मसाला है और आमतौर पर ये लगभग सभी घर में भोजन में उपयोग किया जाता है। यह एक एशियाई मसाला है, जायफल इंडोनेशिया के आस-पास के द्वीपों और दक्षिण भारत में पाया जाता है। यह सुगंधित और स्वाद में मीठा होता है। वैसे देखा जाए तो जायफल बहुत ही काम की चीज़ है यह आपको कई फायदे पहुंचता है और आज हम आपको जायफल से होने वाले फायदे के बारे में कुछ खास बताने जा रहे हैं आज हम आपको बताएँगे की कैसे यह काम में लिया जाए और यह क्या क्या फाइदा करता है।

जायफल के फायदे

  • आमाशय के लिए उत्तेजक होने से आमाशय में पाचक रस बढ़ता है, जिससे भूख लगती है। आंतों में पहुंचकर वहां से गैस हटाता है।
  • स्किन से झुर्रियों को मिटाने के लिए इसके लिए जायफल के पाउडर में दही व शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाए। आपको जल्द ही झुर्रियों से निजात मिलेगा।
  • स्किन पर अगर चोट के निशान रह जाते हैं तो जायफल में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करें। त्वचा पर पुराने निशान हैं रोजाना मालिश से कुछ ही समय में वे हल्के होने लगेंगे। रोजाना सुबह खाली पेट इस मिश्रण को एक चम्मच खाएं इससे बवासीर की बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा।
  • जायफल को घिस कर पानी में मिलकर पेस्ट बनाकर रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें और सुबह में चेहरा धो लें इससे आपके चेहरे की दाग धब्बे और पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • आठ-दस जायफल लेकर देशी घी में अच्छी तरह सेंक लें और इसे पीसकर छान लें अब इसमें दो कप गेहूं का आटा मिलाकर घी में फिर सेकें। इसमें शक्कर मिलाकर रख लें।
  • जायफल की मदद से एक्सफोलिएटिंग फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा लेकर उसमें शहद व लौंग का तेल लेकर उसका पेस्ट बनाएं। अब इसमें जायफल व नींबू का रस मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए इससे स्किन में नेचुरली ग्लो आती है।

Related Articles

Back to top button