अपराधराज्य

कत्ल की दर्दनाक कहानीः पत्नी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा, वो खड़ा रहा देखता

जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई, उसी पत्नी को तड़पा तड़पा कर मार दिया इस शख्स ने। बचाने की बजाय वह खड़े होकर देखता रहा। कत्ल की कहानी दर्दनाक है। पंजाब के जालंधर में लाजपत नगर स्थित घर में तिहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया। मां, पत्नी और उसकी सहेली की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी अमरिंदर सिंह शंटू ने साजिश का खुलासा किया तो पुलिस भौंचक्की रही गई। कोई बेटा और पति इतना निर्दयी हो सकता है, सोचा नहीं था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया सुपारी देकर कत्ल कराया। इससे पहले घर की रेकी कर ली गई थी।

 शंटू ने बताया कि हमलावरों ने पत्नी को तीन गोलियां मारीं। तीन गोलियां मां को मारी। एक उसकी सहेली नीतू को लगी। नीतू की दर्दनाक मौत हुई। हमलावरों ने नीतू के गले में 16 एमएम का पेचकस गर्दन में घोंप दिया। जो गर्दन में ही फंसा रह गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पहले 15 लाख में सुपारी दी गई, लेकिन मामला 8 लाख में सेटल हो गया। 
पूरी साजिश के बारे में प्रेमिका रुबी को भी पता था।  शंटू ने बताया कि जब विपिन ने उसे कत्ल की खबर दी तो वह घर पहुंचा। अंदर जाने पर पता चला कि पम्मी की सांस चल रही थी। इस बीच रूबी का फोन आ गया और मैं उससे बात करने लगा। थाने में भी रूबी का फोन आया था, लेकिन उस समय ज्यादा बात नहीं कर पाया। मैंने फोन से कॉल डिटेल ​डिलीट कर दी थी। शंटू ने बताया कि वह रूबी के साथ रहना चाहता ​था, इसलिए पत्नी से छुटकारा चाहिए था। 
पुलिस ने शंटू और उसकी प्रेमिका तेजिंदर कौर उर्फ रूबि को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर 7 दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं, ढिलवां के रहने वाला विपिन और होशियारपुर के गांव सरहाला कलां के अमृतपाल की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शंटू और रूबि से पुलिस की विशेष टीम पूछताछ करती रही। जल्दी ही दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button