फीचर्ड

कन्हैया की मुश्किलें बढ़ी, राजस्थान के कोर्ट में सुनवाई 29 को

jnu-kaniya-56d8fff469ad3_lजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के खिलाफ दर्ज एक मामले में क्षेत्राधिकार को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट  (पश्चिम)  भीलवाड़ा ने शुक्रवार को  बहस की तारीख 29 मार्च तय की है। न्यायालय में शनिवार को प्रकरण पर परिवादी पक्ष के अधिवक्ता विक्रमसिंह ने बहस करनी चाही थी। 

लेकिन न्यायालय ने इस पर क्षेत्राधिकार तय करने के लिए बहस की अगली तिथि  29 मार्च मुकर्रर की। गौरतलब है कि भीलवाड़ा हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने ये इस्तागासा गत 15 मार्च को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के खिलाफ पेश किया था। 

इस्तगासे में सिंह ने गत 9 मार्च को कन्हैया के एक बयान में भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी करते हुए कश्मीर में महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था।  न्यायालय ने पेश इस्तगासे के आधार पर आरोपित कन्हैया के खिलाफ भादसं की धारा 500,505,153 ए,153 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button