कपूर सिस्टर्स की ये तस्वीर जीत लेगा दिल, सोनम ने जाह्नवी को लगा लिया गले

जाह्नवी कपूर का रिश्ता अपनी बहनों से खूब गहरा है। कपूर सिस्टर्स की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। खुशी कपूर, सोनम कपूर रिया कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर अक्सर जान्हवी के साथ पार्टियों में या फंक्शन में देखी जाती हैं। एक बार फिर कपूर बहनों का ये परिवार सभी के सामने जगजाहिर हुआ।
जाह्नवी कपूर हाल ही में हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में गॉर्जियस लुक में पहुंचीं। जहां उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया। जाह्नवी के अवॉर्ड जीतने पर सोनम कपूर काफी खुश हुईं और स्टेज पर एक बड़ी बहन की तरह गले लगा लिया। दोनों की ये प्यारी सी तस्वीर उनके रिश्ते को बयां करने के लिए काफी है।
केवल सोनम के साथ ही नहीं जाह्नवी की अपनी दूसरी बहनों के साथ बॉन्डिंग अक्सर दिख जाती हैं। इससे पहले एक वेब सीरीज के प्रमोशन दौरान जाह्नवी, शनाया कपूर के जूते बांधते हुई दिखी थीं। जाह्नवी के इस वीडियो ने उनके फैंस का दिल जीत लिया था।