कब्ज ही नहीं डायबिटीज,जोड़ों के दर्द जैसी कई बीमारी दूर करता है इसबगोल
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/isab.jpeg)
इसबगोल एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे पेट और पाचन से जड़ी परेशानियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसबगोल एक पौधे ‘प्लेंटेगो ओवेटा’ और ‘प्लेंटेगो सीलियम’ के बीजों से मिलता है। इसके बेहतरीन गुणों के कारण ये ना सिर्फ पेट की बल्की और भी कई सारी परेशानियों को खत्म करता है। जानें इसबगोल से हमारी सेहत को और कितने फायदे मिलते हैं।
Isabgol डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इससे शुगर की लेवल में कमी होती है। इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो कि डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उन्हें खाने में Isabgol मिलाकर खाना चाहिए।
Isabgol से सीने में जलन और एसिडीटी से भी राहत पाई जा सकती है। अगर गैस या एसिडीटी की परेशानी है तो Isabgol खाएं। ये खाने की पाइप और पेट के जरिए से पेट की आंतो को साफ करता है।
अक्सर पेट यानी आपकी आंतों में मौजूद वेस्टेज खाने की वजह से ही शरीर में फैट बढ़ने लगता है, जब तक आपका पेट साफ नहीं होगा तब तक आप स्वस्थ्य नहीं रह सकते है। रात को सोते समय कुछ दिनों तक इसबगोल का सेवन करें। फाइबर युक्त इसबगोल के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
इसके अलावा कब्ज, दस्त, जोड़ों के दर्द, पाचनतंत्र से जुड़ी गड़बड़ी, शरीर में पानी की कमी, मोटापा व डायबिटीज में इसबगोल काफी असरदार होता है। जोड़ों के दर्द, कब्ज व पाचनतंत्र को दुरूस्त करने के लिए रात के खाने के बाद एक गिलास गर्म दूध के साथ एक चम्मच इसबगोल लेने से सुकून मिलता है। 20 मिलीलीटर की मात्रा में एक गिलास पानी में मिला लें और एक चम्मच इसबगोल के बीज साथ में लें। इससे आंतों में होने वाले इंफेक्शन दूर हो जाती हैं।