जीवनशैली

कमाल के नेचुरल कंडीशनर्स, जानिए बनाने का आसान तरीका

homemade-natural-conditioner-5696104142229_lबाजार से महंगा कंडीशनर लाने की जरूरत नहीं। घर में प्राकृतिक कंडीशनर बनाएं और पाएं रेशमी-चमकदार बाल…

सबसे अच्छा कंडीशनर है दही। दही में कुछ बूंद नीबू की मिलाकर मिश्रण तैयार करें। बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटा बाद शैंपू कर लें। 

मेथी से हेयर कंडीशनिंग करें। मेथी रात में भिगो दें। सुबह इस पेस्ट को बालों में लगा लें। लगभग एक घंटे बाद बालों को धो लें। मेथी को दही के साथ मिक्स किया जा सकता है।

बालों और स्कैल्प पर दूध  लगाएं। इससे भी बाल नर्म-मुलायम हो जाएंगे।

अंडा बहुत फायदा करता है। कंडिशनिंग के लिए एक अंडे में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद शैंपू कर लें। अंडे की महक बालों से चली जाए इसके लिए धोने के बाद बाल सुखाकर कोई खुशबूदार तेल लगाएं।

Related Articles

Back to top button