अद्धयात्मजीवनशैली

करवा चौथ के दिन गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखे विशेष ध्यान

इस बार करवा चौथ शनिवार 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा। इस दिन सभी शादी-शुदा महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। तो कुछ अपने व्रतों का उद्यापन करेंगी। दरअसल, किसी बीमारी या इच्छा के चलते जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने में असमर्थ होती हैं, वो करवा चौथ के दिन ही अपने व्रत का उद्यापन कर सकती हैं।

नई दिल्ली: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ शनिवार 27 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। लेकिन जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। इस करवाचौथ अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं तो व्रत रखते समय इन जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें। हालांकि ऐसा किसी शोध में अब तक साबित नहीं हुआ है कि गर्भवस्था के दौरान व्रत रखने से मां या बच्चे को कोई नुकसान पहुंचता है। लेकिन इस व्रत में महिलाएं पानी की एक बूंद नहीं पीती जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने से दिक्कत हो सकती है। जानिए खास सावधानियों के बारे में…
ऐसा भोजन सरगी के दौरान बिल्कुल न लें जो पचने में काफी समय लें। इतना ही नहीं भोजन के बाद एक बड़ा गिलास दूध का अवश्य लें। गर्भवती महिलाएं यह व्रत रखने से पहले आप खूब पानी पीएं। प्रेगनेंट महिलाएं निर्जला जल का उपवास ना रखें। ऐसी महिलाएं नियमित पानी पीतीं रहें। व्रत रखने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, जोकि प्रेग्नेंसी में सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप शाम के समय कुछ खा लें। ऐसा करने से मां और बच्चेको भी ग्लूकोज व आवश्यक तत्वों की कमी नहीं होती। लंबी अवधि के उपवास रखने से आपको सिरदर्द, थकान, बेहोशी, चक्कर आना और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत अपनी डॉक्टर से बात करें। महिलाएं व्रत के दौरान सारा दिन बैठी न रहें। परिवार में खुशी का माहौल रखें और काम करने के बजाए आराम करें।

Related Articles

Back to top button