ज्ञान भंडार

करवा चौथ 2019: जानिए पूजा की थाली में क्या-क्या होना है जरुरी

पति-पत्नी के बीच विश्वास की डोर को मजबूती प्रदान करने वाला व्रत करवा चौथ 17 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत अपने पति के प्रति समर्पित होकर उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं जन्म-जन्मांतर तक पुनः पति रूप में प्राप्त करने के लिए मंगल कामना करती हैं। पति-पत्नी के अटूट बंधन का यह व्रत हर विवाहित नारी के मन को एक सुखद अनुभूति के एहसास से सराबोर कर देता है। करवा चौथ व्रत की पूजा में कुछ चीजों का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा में किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

सबसे पहले करवा चौथ की पूजा सामग्री में करवा माता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर होना चाहिए।

करवा चौथ व्रत में सींक का होना बहुत जरूर होता है। करवा माता की तस्वीर के अलावा सींक भी माता के शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सींक का करवा चौथ की पूजा में विशेष महत्व होता है।

बिना करवा के करवा चौथ की पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। करवा नदी का प्रतीक माना जाता है।

करवा चौथ में पूजा में छलनी का होना भी जरूरी होता है। व्रत में महिलाएं अपने पति के चेहरे को छलनी से देखती हैं।

बिना दीपक के कोई भी व्रत या पूजा पूरी नहीं हो सकती। करवा पूजा में दीपक की रोशनी का विशेष महत्व होता है।

पूजा की थाली में फल, फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई होनी चाहिए। इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है।

Related Articles

Back to top button