अन्तर्राष्ट्रीय

कराची में 6 संदिग्ध आतंकवादी ढेर

eeइस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के तटीय शहा कराची में गुरुवार को पुलिस ने छह संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि शिया मुसलमानों के धार्मिक जुलूस की पूर्व संध्या पर होने वाली बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक  एक छापे के दौरान मारे गए संदिग्ध प्रतिबंधित सांप्रदायिक संगठन लश्कर-ए-झांगवी से संबंधित थे। यह संगठन पाकिस्तानी तालिबान से ताल्लुक रखता है और शिया मुसलमानों पर हमलों की जिम्मेदारी का दावा करता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चौधरी असलम ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्धों ने करांची के मौरीपुर इलाके में पुलिस छापेमार दल पर गोलीबारी शुरू कर दी  जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि संदिग्धों के एक परिसर में छिपे होने और शहर में हमलों की योजना की चेतावनी के कारण पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा  ‘‘पुलिस दल जैसे ही स्थल पर पहुंचा  सशस्त्र आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।’’ अपराध अन्वेषण विभाग ने बताया कि पुलिस ने जवाब में गोलीबारी की  जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस को हथियार और आत्महत्या वस्त्र बरामद हुए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में गुल हसन भी शामिल है  जो कराची में 5० से अधिक सांप्रदायिक हत्याओं के मामलों में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि संदिग्ध आतंकवादी उच्चतम न्यायलय के न्यायधीश और शिया पूजा स्थल पर हुए हमलों में शामिल थे।  पुलिस अधिकारी असलम ने बताया कि आतंकवादी कराची स्थित शिया मुस्लिमों की मुख्य मस्जिद में गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली भीड़भाड़ से पहले ही इसकी साजिश रच रहे थे।

Related Articles

Back to top button