![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/11/karnataka-cm-siddaramaiah_1501659534.jpeg)
बेंगलुरु में आज कर्नाटक दिवस मनाया गया, इसमें कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वहां रहने वाले सभी लोग कन्नड़िया हैं और इसलिए सबको खुद कन्नड़ सीखने के साथ-साथ अपने बच्चों को भी इसे सिखाना चाहिए। सिद्धारमैया ने यह बात 62वें कर्नाटक राजोत्सव में कही।
![कर्नाटक में रहने वालों को सीखनी होगी कन्नड़, वर्ना माना जाएगा अपमान: सीएम सिद्धारमैया](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/11/karnataka-cm-siddaramaiah_1501659534.jpeg)
कर्नाटक में एक नवंबर के दिन को हर साल कन्नड़ राजोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। 1956 में इसी दिन दक्षिण भारत के कन्नड़ बोलने वाले प्रदेशों को मिलाकर कर्नाटक बनाया गया था।