फीचर्डब्रेकिंगराज्य

कर्नाटक में कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु : कर्नाटक में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार को बचाने के प्रयास के तहत सोमवार को कांग्रेस के सभी 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेताओं ने ऐसा करके पार्टी हाईकमान को मंत्रिमंडल को परिवर्तन करने की खुली छूट दे दी है। गठबंधन साथियों के बीच गंभीर मतभेदों के कारण गत सप्ताह कांग्रेस के 10 और जनता दल (सेक्युलर) के तीन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था। इस्तीफा देने वाले अधिकतर विधायक मुंबई के एक होटल में रह रहे हैं। इन विधायकों के इस्तीफे से श्री कुमारस्वामी की सरकार पर संकट के बादल गहरा गये हैं।

Related Articles

Back to top button