फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस की किसान रैली आज, राहुल तैयार

rahul-gandhiनई दिल्ली : आज दिल्ली में कांग्रेस की किसान रैली है। इस रैली को कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार को घेरने के हथियार के रूप में देखा जा रहा है। ये रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जमीन अधिग्रहण बिल से परेशान और बेमौसम बारिश से बेहाल किसान इस रैली में शामिल होंगे। उत्तर भारत के सभी राज्यों से किसानों को इस रैली के लिए बुलाया गया है। कल राहुल गांधी ने किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और उनकी परेशानियों के बारे में जाना था। राहुल गांधी दो महीने की छुट्टी पर थे और इस रैली को उनकी रि-लॉन्चिंग के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button