टॉप न्यूज़दिल्लीराजनीतिराज्य

कांग्रेस को जोरदार झटका, कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली: चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले इसे कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। जर्नादन द्विवेदी कांग्रेस के काफी बड़े नेता माने जाते हैं। उनके बेटे के द्वारा चुनाव से ऐन वक्त पहले पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इधर जर्नादन द्विवेदी ने एएनआइ से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर वह भाजपा ज्वाइन करते हैं तो वह उनका अपना फैसला है।

बता दें कि कुछ समय पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार जर्नादन द्विवेदी ने मोदी की तारीफ की थी जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पार्टी में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। उनके बयान पर पार्टी में काफी ज्यादा हंगामा इस कारण भी हुआ था क्योंकि उन्हें कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता रहा है। जर्नादन द्विवेदी ने यह मोदी की तारीफ वाली इंटरव्यू एक वेबसाइट को दी थी। साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी दी थी।

Related Articles

Back to top button