दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस भ्रष्टाचार से निपटने को लेकर गंभीर : राहुल

gamनई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई’ के प्रति गंभीर है। राहुल ने विपक्ष से संसद में लंबित भ्रष्टाचार विरोधी विधेयकों को पारित करने में सरकार की मदद करने का अनुरोध किया। भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगाने का उपाय तलाशने के लिए कांग्रेस शासित 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की यहां हुई बैठक के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल ने कहा  ‘‘यह एक ढाचे की बात है। कांग्रेस पार्टी इससे (भ्रष्टाचार) निपटने को लेकर गंभीर है। एक सत्र बुलाया जाए और (लंबित) विधेयकों को एकसाथ पारित किया जाए।’’ उन्होंने कहा  ‘‘लोकपाल विधेयक एक कदम है। यदि हम भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं तो न केवल राष्ट्रीय स्तर पर  बल्कि राज्य के स्तर पर भी हमें एक ढांचे की जरूरत होगी।’’ विपक्षी दलों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा  ‘‘लेकिन दूसरी ओर से चुप्पी है।’’ उन्होंने आगे कहा  ‘‘हम संसद में बार-बार बाधा झेलते रहे हैं।’’ मूल्य वृद्धि को चिंता का कारण बताते हुए राहुल ने कहा कि फलों और सब्जियों के बढ़ते दाम ‘मुख्य मुद्दे हैं।’

Related Articles

Back to top button